
रांची/चाईबासा : चाईबासा जिले के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ 193 (एफ) कैंप में शनिवार की सुबह एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, जवान राजेश कुमार (52) ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा.
जवान के गिरते ही साथी जवानों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, जवान की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सीआरपीएफ जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस बीच घटना को लेकर अब तक सीआरपीएफ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.




