
Chaibasa: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चक्रधरपुर की ओर से विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिए गठित छापामारी दल की रिपोर्ट पर मंगलवार को सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी द्वारा चक्रधरपुर थाना में 32 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया. टीम में कनीय सारणी पुरुष बादल प्रकाश जी प्रसाद, शालोम जोर्ज टोप्पो, मानवदिवस कर्मी संजय यादव आदि शामिल थे. बिजली विभाग ने 32 लोगों पर 1,91,100 का जुर्माना लगाया है. अभियंता ने अभियुक्तों पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत् उचित कानूनी कार्यवाही करने मांग की है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: बैल बेचने के विवाद में हुई हत्या मामले में आरोपी को मिली आजीवन करावास की सजा,10 हजार रुपए का भी लगा जुर्माना




