
Ranchi: नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा के समीप नगड़ी थाना प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 9.70 लाख रुपये बरामद किये. पुलिस कार के ड्राइवर सहित दो लोगों से थाने में पूछताछ कर रही है. कार में सवार व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में उन्होंने पुलिस को बताया कि रुपये लेकर रांची से सिसई जा रहे थे. बरामद किये गये रुपये के मालिक अगर उसका सही स्रोत बताते हैं तो उन्हें रुपये लौटा दिये जायेंगे, यदि वे सही स्रोत बताने में असफल रहे, तो बरामद हुए रुपये को सीज कर लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – झामुमो ने “निश्चय पत्र” जारी किया, निजी क्षेत्र में आरक्षण समेत आदिवासी मुद्दों पर जोर
रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखने का दिया गया है आदेश
राजधानी रांची में आयकर विभाग ने चुनाव के दौरान नकद और अन्य उपहार देनेवाले उम्मीदवारों की सूचना देने के लिए सेल गठित किया है. इसमें कहा गया है कि सूचना देनेवालों के नाम गुप्त रखे जायेंगे. इसके अलावा एक टॉल फ्री नंबर भी जारी करने की बात कही गयी हैं. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखने और सभी यात्रियों और उनके सामानों की जांच करने का आदेश भी जारी किया गया है.
इसे भी पढे़ं- बलिया से चुनावी समर में उतरे मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी मेजर उपाध्याय ने कहा- आतंकियों के हाथों मरना करकरे की नालायकी का सबूत
लगातार जारी है वाहन चेकिंग अभियान
लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड के सभी जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जहां वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों पर नजर रखी जा रही है, तो वहीं बाहर से रुपये लानेवालों पर भी पुलिस नजर रख रही है.
इसे भी पढ़ें – प्रचार वार में जेएमएम पिछड़ा, लोकसभा चुनाव नतीजा ही तय करेगा हेमंत का राजनीतिक भविष्य
एक महीने के दौरान में रांची में बरामद हुए करीब 87 लाख रुपये
28 मार्च 2019- रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पतरातू से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार में 30 लाख रुपए बरामद हुए. कार में उसके मालिक गजानंद प्रसाद, उनका भतीजा उमेश्वर प्रसाद और गाड़ी का चालक हीरा प्रसाद मौजूद थे.
28 मार्च 2019- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान नौ लाख रुपये के साथ विनोद कुमार सबरवाल को पकड़ा गया. पकड़े जाने के बाद उन्हें सीआइएसएफ ने आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया. उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है. इसके साथ ही रुपये के संबंध में जांच की जा रही है.
29 मार्च 2019- रांची के तमाड़ में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस-प्रशासन को एक सफेद रंग की क्रेटा कार से दस लाख रुपए मिले. मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की मौजूदगी में उक्त राशि को जब्त किया गया. कार सवार व्यक्ति से पूछताछ की गई. उसने खुद को पप्पू नाम के यात्री बस का मालिक बताया, रुपये की जांच की जा रही है.
4 अप्रैल 2019- मांडर थाना क्षेत्र के बुढ़मू मोड़ में वाहन चेकिंग के क्रम में रांची शहर की तरफ से आ रहे महेंद्रा रेक्सट्रोम वाहन जेएच01बी डब्ल्यू-9030 से फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने एक 9 लाख 23 हजार रुपये नकद बरामद.
20 अप्रैल 2019- बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के बाथरूम में एक सूटकेस से 19 लाख रुपया बरामद.
28 अप्रैल 2019- नगड़ी थान पुलिस के द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान कार से 9.70 लाख बरामद.
इसे भी पढ़ें – 200 बड़ी अमेरिकी कंपनियां चीन को छोड़ भारत आने की तैयारी में : अमेरिकी सलाहकार समूह



