Bihar

जिन्ना की तारीफ पर शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, बोले, ज़ुबान फिसल गयी थी

Patna :  मोहम्मद अली जिन्ना को देश की आजादी का नायक और कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी करार देने वाले बयान पर पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई दी है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी सफाई में कहा कि वह अपने बयान में मौलाना आजाद की बात कर रहे थे, ज़ुबान फिसलने के कारण उनके मुंह से मोहम्मद अली जिन्ना का नाम निकल गया. बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि महात्मा गांधी से लेकर मोहम्मद अली जिन्ना तक सभी कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं.

सिन्हा के इस बयान के बाद से बिहार में सियासी उबाल आ गया है. बिहार भाजपा ने इसे बिहारी होने पर कुठाराघात बताया है. पार्टी के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि बिहार का संस्कार कभी जिन्ना की तरफदारी नहीं कर सकता, उन्होंने जिन्ना की तरफदारी कर करोड़ो हिन्दू और देशभक्तों को चोट पहुंचाई है.

पीएम मोदी का मायावती को जवाब, मैं जाति की राजनीति नहीं करता, पर बता दूं, मैं पिछड़ा नहीं, अति पिछड़ा हूं

छिंदवाड़ा में शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना को देश की आजादी का नायक बताया था

बता दें कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना को देश की आजादी का नायक बताया था. उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल से लेकर जिन्ना से लेकर नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी से लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इनकी पार्टी है. भाजपा  विधायक ने कहा कि देश का हर व्यक्ति जिन्ना का विरोधी है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने देश को बांटने वाले की तरफदारी शर्मनाक काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाते उनका मिजाज बदल गया है और अल्पसंख्यक वोट के लिए कुछ भी बोल रहे हैं. बिहारी बाबू ने कहा था कि इन सभी का देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा योगदान था, इसलिए हम यहां पर आ हैं.

अब जब आ गया हूं पहली और शायद आखिरी बार कांग्रेस पार्टी में, तो कभी अब मुड़ के जाने के लिए नहीं आया हूं. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा के बयान का बचाव करते हुए जीतन राम मांझी ने शत्रुघ्न सिन्हा का निजी बयान बताया. हालांकि यह भी कहा कि  देश की स्वतंत्रता संग्राम में गांधी और जिन्ना दोनों की भूमिका थी, लेकिन जिन्ना के पाकिस्तान लेकर बैठने से हम कमजोर हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- जी न्यूज ने अक्षय कुमार से नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करवा एएनआई को दिया : एक रिपोर्ट में दावा

Related Articles

Back to top button