Crime NewsDhanbadJharkhandLead News

धनबाद : प्रदर्शनकारियों पर बम से हमला, इंटक नेता हिरासत में

Dhanbad: धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल के जोगता साइडिंग में पेलोडर लोडिंग को बंद कर मैनुअल लोडिंग शुरू करने की मांग को लेकर साइडिंग बंद कराने जा रहे कांग्रेस समर्थकों पर लगभग 50 की संख्या में अपराधियों ने अचानक बम और गोलियों से हमला कर दिया. हमले से जोगता साइडिंग थर्रा उठा.


घटना से आंदोलनकारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया. मौके से पुलिस ने हमलावर इंटक नेता अरमान मल्लिक सहित चार को कट्टा के साथ हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत पकड़े गये हमलावरों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस नेता उदित राज का ट्वीट,  कुंभ मेले में सरकारी 4200 करोड़ खर्च करने पर सवाल उठाया, भाजपा हुई हमलावर

Related Articles

Back to top button