
Giridih: जिले के बगोदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात 20 लाख रुपए मूल्य के करीब 40 किलो गांजा बरामद किया है. इसकी पुष्टि एसपी दीपक कुमार शर्मा ने की है. 20 लाख रुपए मूल्य के गांजे को एक सफेद रंग के डस्टर गाड़ी से तस्करी किया जा रहा था. इसी दौरान एसडीपीओ नौशाद आलम ने बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और डस्टर गाड़ी को बगोदर थाना इलाके के डोंडलो गांव में जब्त किया. हालाकि गाड़ी का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बगोदर स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा
इसके बाद पुलिस गांजा लोड डस्टर को जब्त कर थाना ले आई.वही पुलिस अब पता लगाने में जुटी हुई है कि जिस गाड़ी में इतने बड़े पैमाने पर गांजा लोड था, उस गाड़ी का मालिक कौन है, और कहां का रहने वाला है. लिहाजा, पुलिस तस्कर और गाड़ी मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है. लेकिन पुलिस की माने तो 40 लाख रुपए मूल्य के 40 किलो गांजा को डुमरी से लोड कर बगोदर के रास्ते बिहार भेजा जा रहा था. लेकिन बिहार में कहां, इसकी जानकारी लगाने में पुलिस जुटी हुई है. वैसे यह पहला मामला है कि पुलिस ने इतने बड़े पैमाने पर गांजा की खेप को बरामद किया है.




