DhanbadJharkhand

इधर झरिया को खाली कराने के नोटिस से आक्रोश, उधर मेयर को सौपा विकास का मांग पत्र

Dhanbad : एक तरफ झरिया को खाली कराने के नोटिस को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मेयर को झरिया के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा है.

झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सोमवार को मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल को 11 सूत्री मांगपत्र सौपकर झरिया क्षेत्र में व्याप्त सड़क,  स्ट्रीट लाइट,  नाली समेत अन्य ज्वलंत समस्याओ के यथाशीघ्र निराकरण की मांग रखी.

मेयर ने रागिनी सिंह को आश्वस्त भी किया कि नगर निगम झरिया वासियों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हेतु प्रतितबद्ध है.

मेयर ने यह भी कहा कि झरिया में 296 करोड़ की योजना से घर-घर तक पानी पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है. जो भी बेस्ट पॉसिबल है वह सभी कार्य नगर निगम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : प. बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहीं तृणमूल, माकपा और कांग्रेस

ये हैं प्रमुख मांगें

रागिनी सिंह ने 11 सूत्री मांग पत्र में जिन बातों का उल्लेख किया है उनमें झरिया क्षेत्र में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को पुनः चालू करना,  कतरास मोड़ से बांटा मोड़,  झरिया स्टेशन,  इंद्रा चौक, 4 नंबर बस स्टैंड से लेकर थाना मोड़, मेन रोड का चौड़ीकरण,  अग्रवाल धर्मशाला से लेकर मातृ सदन अस्पताल होते हुए बस स्टैंड तक तथा सुरेंद्र कॉलोनी मस्जिद से लेकर जोरिया तक नाला का निर्माण,  मुख्य सड़क पर कल्वर्ट का निर्माण,  झरिया चिल्ड्रन पार्क,  नेहरू पार्क का सौन्दर्यकरण आदि शामिल है.

इसे भी पढ़ें : 60 ‘बड़े’ लोगों का सिंडिकेट करा रहा पशुओं की तस्करी; अब रात नहीं, दिन दहाड़े कारोबार

झरियावासियों की विडंबना

एक तरफ बीसीसीएल द्वारा दिये गये झरिया को खाली कराने के नोटिस से लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे है वहीं भाजपा नेत्री विकास के लिए मांग पत्र सौंप रही हैं यह लोगों के गले नहीं उतर रहा है.

लोगों का कहना है कि जहां आबादी नहीं रहने वाली है वहां विकास किसलिए किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : पलामू : डीईओ के खिलाफ शिक्षकों का आंदोलन सातवें दिन समाप्त, डीसी ने  लिखित आश्वासन दिया

काला बिल्ला लगाकर किया पैदल मार्च

बीसीसीएल के नोटिस से उबले झरिया के लोगों के समर्थन में राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को झरिया कोयलांचल नागरिक मंच के लोगों ने काला बिल्ला लगाकर और पैदल मार्च कर विरोध प्रकट किया.

मंच के लोग झरिया चार नंबर से काला बिल्ला लगाकर निकले और पूरे शहर का भ्रमण किया.

इसे भी पढ़ें : हाजत की खिड़की काट भागे दो संदिग्ध, पुलिस का अजीबोगरीब दावा- पकड़ा, फिर छोड़ दिया

बीसीसीएल दे रहा भूधंसान का तर्क

बीसीसीएल ने झरिया के कतरास मोड़, राजवाड़ी रोड, शिमलाबहाल और कई जगहों को चिन्हित कर भूधंसान का खतरा बताते हुए हटने को कहा है.

इसे भी पढ़ें : वैशाली : मंडप में लुढ़क गया शराबी दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Related Articles

Back to top button