National

मुंबई-पुणे में बारिश का कहर जारी, तीन अगल-अलग घटनाओं में 21 की मौत

Mumbai : महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है. बारिश ने आते ही तबाही मचाना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार देर रात तीन अलग-अलग जगह दीवार गिरने से 21 लोगों की मौत हो गयी. घटना मडाल ईस्ट, कल्याण और पुणे की है.

कहां कितने लोगों की हुई मौत

इन तीनों जगहों पर दीवार गिरने से 21 की मौत हो गयी. जिसमें मलाड ईस्ट में 12, कल्याण में तीन, और पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से छह की मौत हो गयी. घटना आधी रात के बाद की बतायी जा रही है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों के बचाव में लग गयी है. मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है. साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसों में मरने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजे का ऐलान किया है.


मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित

वहीं मौसम विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद मुंबई में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है. स्थानीय निकाय ने लोगों को घर से निकलने से मना किया गया है.

मूसलाधार बारिश होने और उससे रेल और सड़क परिवहन प्रभावित होने के कारण मुंबई में सिर्फ आपात सेवाएं ही चालू रहेंगी.

राज्य सरकार के अधिकारिक प्रवक्ता बृजेश सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़कों और रेल की पटरियों पर पानी भर गया है. एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर आपात सेवाओं को चालू रखने का फैसला लिया गया है. हमने लोगों से अपील की है कि ऐसे हालात में वे घरों से बाहर ना निकलें.

 

Related Articles

Back to top button