JharkhandPalamu

Palamu : पीएम आवास योजना में अवैध वसूली, प्रभारी पंचायत सचिव सहित पर दो पर एफआइआर

Palamu : पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला के प्रभारी पंचायत सचिव विवेकानंद पटेल एवं तथाकथित बिचैलिया सुधीर कुमार पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अवैध वसूली का आरोप लगा था. आरोपों की जांच की गयी तो सिद्ध हुए. उसके बाद दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ें – बिहार चुनाव : नीतीश का बड़ा एलान, अब सभी वर्ग के लोगों को रोजगार के लिए 10-10 लाख की मदद

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उंटारी रोड के प्रमुख के द्वारा शिकायत की गयी थी कि मुरमा कला पंचायत के लाभुकों से प्रभारी पंचायत सचिव विवेकानंद पटेल एवं तथाकथित बिचैलिया सुधीर कुमार पासवान द्वारा अवैध राशि की वसूली की जाती है. उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआरडीए की निदेशक स्मिता टोप्पो को जांच का जिम्मा सौंपा.

16 अक्टूबर को डीआरडीए के निदेशक के द्वारा की गयी स्थल जांच के क्रम में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिकायतकर्ता, प्रमुख एवं अन्य कर्मियों के बीच लाभुक सुरेश राम पिता- हरिहर राम, प्रमिला देवी-पति को उमेश राम, जयंत राम-पिता विश्वनाथ राम तथा निर्मला देवी पति-रामदास राम द्वारा लिखित बयान दिया गया कि प्रभारी पंचायत सचिव विवेकानंद पटेल तथा सुधीर कुमार पासवान द्वारा अवैध राशि की वसूली की गयी है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड की चिल्ली से चिल होगा यूरोप

प्रधान सहायक को शोकॉज

मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त कर्मी के कार्य के प्रति अनुशासनहीनता एवं लापरवाही को लेकर दोनों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. इस दौरान कार्यालय में संबंधित अभिलेख की मांग किये जाने पर प्रधान सहायक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये. इसके लिए प्रधान सहायक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें – उपचुनाव : दुमका की पिच तय करेगी JMM और BJP की ‘जय या क्षय’

Related Articles

Back to top button