Sports

खेलो इंडिया के ई-पाठशाला कार्यक्रम में शामिल किया गया जंप रोप स्पोर्ट्स 

Ranchi : भारतीय खेल प्राधिकरण (खेल मंत्रालय, भारत सरकार) ने जंप रोप खेल को खेलो इंडिया कार्यक्रम के ई-पाठशाला कार्यक्रम में शामिल कर लिया है. गुरुवार को साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दिया है. केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस खेल को लेकर पर्सनल इंटरेस्ट भी दिखाया था. कुछ दिनों पहले रस्सी कूदते एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. साई की लिस्ट में जंप रोप को शामिल किये जाने से अब इस खेल में भी नेशनल, इंटरनेशनल प्लेयर्स तैयार होंगे.

इसे भी पढ़ें – धान की फसल बरबाद कर रही ‘भनभनिया’, सरकार करेगी नुकसान की भारपाई

जंप रोप एसोसिएशन ने किया स्वागत

झारखंड जंप रोप एसोसिएशन के महासचिव संतोष प्रसाद ने केंद्रीय खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया है. कहा है कि अब झारखंड में जंप रोप को और बढ़ावा मिलेगा. रस्सी कूद (जंप रोप) का खेल खिलाड़ियों और आमजनों के शारीरिक फिटनेस के लिहाज से बेहद लोकप्रिय रहा है. खेलो इंडिया के ई-पाठशाला कार्यक्रम में इसे शामिल किये जाने से सभी लोगों में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ उन्हें मानसिक और शारीरिक लाभ भी मिलेगा. रोप जंप में 950 स्किल हैं औऱ इनमें 16 इवेंट होते हैं. झारखंड में 2009 में सब जूनियर नेशनल और 2016 में 15वां सीनियर नेशनल गेम का आयोजन हो चुका है. 2011 में काठमांडू (नेपाल) में साउथ एशियन कंपटीशन में झारखंड के प्लेयरों ने नेशनल टीम के लिए 6 गोल्ड मेडल जीता था. सोनी कुमारी और लक्ष्मण कंडुलना जैसे प्लेयरों के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हैं. अब नये सिरे से जंप रोप में प्लेयर्स तैयार होंगे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड की चिल्ली से चिल होगा यूरोप

ओलंपिक में शामिल करने की है तैयारी

जंप रोप अभी तक ओलंपिक में शामिल नहीं किया जा सका है. पर लंदन और रियो ओलंपिक में इसका डेमोंस्ट्रेशन हो चुका है. टोक्यो में भी इस साल इस पर आगे बात हो सकती थी. हो सकता है कि अगले साल टोक्यो ओलंपिक में इस पर फाइनल डिसिजन लिया जाये.

इसे भी पढ़ें – उपचुनाव : दुमका की पिच तय करेगी JMM और BJP की ‘जय या क्षय’

Related Articles

Back to top button