BiharBihar UpdatesELECTION SPECIAL

बिहार चुनाव : नीतीश का बड़ा एलान, अब सभी वर्ग के लोगों को रोजगार के लिए 10-10 लाख की मदद

सीएम ने कहा,क्या हाल था पहले पूरे इलाके का, शाम होने के बाद कोई घर से निकलने की हिम्मत नहीं करता था.

Patna :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद सभी पार्टियों के नेता दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चम्पारण के वाल्मीकि नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने चुनाव के सबसे गंभीर मुद्दे, रोजगार पर अपनी बात रखी.

इसे भी पढ़ें : मुंगेर गोलीकांड में फिर उबाल,  भीड़ ने थाना फूंका,  चुनाव आयोग के तेवर तल्ख, डीएम और एसपी हटाये गये

हम सब काम चंपारण से ही शुरू करते हैं

नीतीश कुमार ने घोषणा की कि जो 10 लाख रुपए की सहायता राशि (5 लाख का अनुदान और 5 लाख का ऋण बिना किसी बयाज के) नये रोजगार के लिए हम लोग अनुसूचिति जाति, जनजाति और अति पिछड़े वर्ग को देते थे, उसे अब सभी वर्ग के लोगों को दिया जायेगा, ताकि नयी और उन्नत तकनीक से रोजगार सृजन हो सके.

चम्पारण के ऐतिहासिक धरती पर नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल की सारी महत्त्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत इसी पावन धरती से की है. हम तो सब काम चंपारण से ही शुरू करते हैं, चंपारण को मूल स्थान मानते हैं. चंपारण बापू की भूमि है, सत्याग्रह की भूमि है.

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : पीएम मोदी ने कहा था जंगलराज के युवराज,  तेजस्वी का जवाब, आप पीएम हैं, कुछ भी बोल सकते हैं…

लालू राबड़ी राज के दौरान खस्ताहाल था पश्चिमी चम्पारण

लालू राबड़ी राज के दौरान खस्ताहाल रहे पश्चिमी चम्पारण के हालात का ज़िक्र करते हुए सीएम  ने कहा,क्या हाल था पहले पूरे इलाके का, शाम होने के बाद कोई घर से निकलने की हिम्मत नहीं करता था. अपराध की कितनी घटनाएं होती थीं, सबसे पहले हमने अपराध को नियंत्रित करने का काम किया.

वहीं वाल्मीकिनगर से जदयू प्रत्याशी धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह ने नीतीश कुमार को पूर्वी चम्पारण के विकास का सारथी और पूरे बिहार का विकास पुरुष बताते हुए कहा,पेट भरने के लिए रोटी खाना अति आवश्यक होता है, वैसे ही उन्नत बिहार, विकसित बिहार और सुस्रक्षित बिहार के लिए नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना जरुरी है.

इसे भी पढ़ें : गुजरात दंगे 2002  :  मोदी को क्लीन चिट देने पर झूठे आरोप लगाये गये,  ‘ए रोड वेल ट्रेवल्ड’ में एसआईटी चीफ ने रहस्य खोला

सीवान में सीएम योगी की सभा

सीवान  में आयोजित चुनावी रैली में सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए, कुछ वर्षों पहले बिहार के सामने पहचान का संकट था. जंगलराज की स्थिति किन लोगों ने पैदा की थी? आज वे फिर से ताक में हैं, इन जातिवादी और वंशवादी ताकतों को परास्त करना है.

Related Articles

Back to top button