News Wing
New Delhi, 20 November: कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में सौंपने का रास्ता साफ करने के लिए पार्टी के दिसंबर में होने वाले संगठन चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगी. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने आज एक बैठक में पार्टी अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए चुनाव के कार्यक्रम पर मुहर लगाई.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की ताजपोशी: एक से ग्यारह दिसंबर के बीच होंगे संगठन चुनाव
चार दिसंबर नामांकन दाखिल करने की तारीख
पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकार के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अधिसूचना एक दिसंबर को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक होगी. नामांकन पत्र की छंटनी के लिए पांच दिसंबर की तारीख तय की गयी है और वैध नामांकनों की सूची इसी दिन दोपहर साढ़े तीन बजे घोषित कर दी जाएगी. वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर दोपहर तीन बजे तक है और अंतिम सूची इसी दिन शाम चार बजे तक जारी कर दी जाएगी.
राहुल गांधी के एकमात्र उम्मीदवार होने की संभावना
बयान के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर मतदान 16 दिसंबर को होगा. यदि मतदान हुआ तो मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा 19 दिसंबर को की जाएगी. हालांकि सूत्रों का कहना है कि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के एकमात्र उम्मीदवार होने की संभावना है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





354697 576725I really thankful to find this web site on bing, just what I was searching for : D too bookmarked . 119746