
CHAKRADHARPUR : राजा नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय में आज इंटर हाऊस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय “भारत मे स्त्री शिक्षा की प्रासंगिकता”था. सीसीए के तहत प्रगति, प्रेरणा, श्रद्धा व वसुधा हाऊस में प्रतियोगिता करवाया गया था. इस प्रतियोगिता को लेकर सभी बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. सभी ने प्रतिभागियों का ताली बजा कर उत्साह वर्धन किया. कार्यक्रम का संचालन राजन प्रधान के द्वारा किया गया. जजमेंट के लिए आरती प्रधान, नीतू साहू व श्रवण महतो को नियुक्त किया गया था. इस प्रतियोगिता में भाषण की विषयवस्तु, बोलने की छमता ,निरंतरता,समय सीमा,सम्पूर्ण गतिविधियों को देखते हुए निर्णय लिया गया. जिसमें प्रथम स्थान पर बिंदु प्रधान(श्रद्धा हाऊस) रही. दूसरे स्थान पर अनु कुमारी (वसुधा हाऊस) व तीसरे स्थान पर सलोनी गोप(प्रगति हाऊस)से रही. इसी तरह हाऊस में प्रथम स्थान प्रगति हाऊस, दूसरा स्थान वसुधा हाऊस व तृतीय स्थान पर प्रेरणा हाऊस रहा. कार्यक्रम में सभो प्रतिभागियों को उपहार दे कर शहनाज परवीन के द्वारा प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य आरती प्रधान, नजीब असरफ, शहनाज परवीन, नीतू साहू, राजन प्रधान, भवानी महतो, मंजू कांडयांग, श्रवण महतो, आशीष महतो, लखिन्दर जोड़ा व ज्योति टोपनो उपस्थित रही.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शामिल




