
Ranchi: हरिद्वार (उत्तराखंड) में 30वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप खेला जाना है. 21-24 सितम्बर तक चलने वाले इस चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजन किया जा रहा है. टेनिस
बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया का भी इसमें सहयोग है. इस चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है. झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार के मुताबिक लडकों की टीम का नेतृत्व राज कुमार यादव एवं लडकियों की टीम का अंजलि हांसदा करेंगी.
ये रही दोनों टीम
बालक टीम: राज कुमार यादव(कप्तान), शाहिल सिद्दीकी(उपकप्तान) अनुज कुमार मेहता, लव कुमार हर्षिकेश कुमार सिन्हा, राजेंद्र राय,मिलन कुमार, आयुष राज, उज्ज्वल कुमार,सौरभ कुमार, अमन राज, हिरोहित लोहार, आर्यन अंसारी, अर्जुन कुमार. टीम के कोच संदीप उर्फ बमबम और मैनेजर दीपू कुमार बाउरी हैं.
बालिका टीम : अंजलि हंसदा (कप्तान), प्रिया सिंह, शर्मिला हंसदा,श्रुति मुंडा ,सिमरन कुमारी दास टीसा दता, प्रिया कुमारी, मनिषा कुमारी, अंजलि कुमारी,पायल कुमारी,अन्या कुमारी, आरती कुमारी,खुशी कुमारी,माला कुमारी. टीम कोच मो शकील और मैनेजर श्वेता कुमारी हैं.
झारखंड की टीम 19 सितम्बर को धनबाद से दून एक्सप्रेस द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी.




