
Jamshedpur : आज से नवल टाटा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर हॉकी एकेडमी नेशनल चैम्पियनशिप शुरू हुआ. यह प्रतियोगिता 1 मई तक चलेगा. इस प्रतियोगिता में देश भर के 30 हॉकी एकेडमी की टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता का आयोजन टाटा स्टील करा रही है.
हॉकी इंडिया फाउंडेशन के सीईओ आशीष ने बताया, कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय टीम में सलेक्शन में सहयोग करना है.
इसे भी पढ़ें : किसकी नजर लग गई विराट के बल्ले को, 7 पारियों में महज 119 रन, प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का खतरा




