JharkhandRamgarh

रामगढ़: दत्तो बालू घाट पर बालू उठाव में लगी पोकलेन मशीन को अपराधियों ने किया आग के हवाले

Ramgarh: रामगढ़ जिला सीमा के समीप हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र दत्तो बालू घाट में अज्ञात अपराधियों द्वारा बालू घाट पर चल रहे पोकलेन मशीन को आग के हवाले किया. मिली जानकारी अनुसार अपराधियों द्वारा बालू घाट पर हमला करते हुए पोकलेन मशीन में आग लगा दिया. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों द्वारा छह सात राउंड फायरिंग भी की गई थी. मामले में प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अभी पुष्टि नहीं की गई है. आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों द्वारा लेवी की मांग को लेकर भी यह कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें: अब देश में ही ले सकेंगे विदेशी विश्वविद्यालयों की डिग्री, यूजीसी ने दी मंजूरी

Related Articles

Back to top button