JharkhandRanchi

खुले में शौच मुक्त गांव बने सपारोम के मुरीद हुए मोदी, ‘मन की बात’ में बताया आदर्श उदाहरण

Ranchi: जिला मुख्यालय रांची से 14 किमी की दूरी पर बसे सपारोम नया सराय गांव की धमक दिल्ली तक पहुंच चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस गांव के साफ सफाई के लिये उठाये गये प्रयासों की सराहना की है. यह वजह भी रही कि रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उन्होंने इस गांव का जिक्र किया. कहा कि सपारोम नवा सराय गांव के बारे में जानकार बहुत अच्छा लगा.

तालाब वाली जगह को लोग पहले खुले में शौच के लिए इस्तेमाल करते थे. अब तस्वीर बदली है. स्वच्छ भारत अभियान के जरिये लोगों ने शौचालय के प्रयोग को बढ़ावा दिया है. जहां सफाई है, वहीं स्वास्थ्य है. जहां स्वास्थ्य है, वहीं सामर्थ्य है. जहां सामर्थ्य है, वहीं पर समृद्धि है. यही वजह है कि देश में स्वच्छ भारत अभियान पर इतना जोर दिया जा रहा है. सपारोम नवा सराय की कहानी प्रेरणादायक है. गांव के बारे में जानकर बहुत अच्छा लगा.

इसे भी पढ़ें : Shahrukh Khan का नया विज्ञापन चर्चा में, दिवाली पर फैंस को दिया खास मैसेज, देखें VIDEO

मुखिया ने जतायी खुशी

सपारोम के मुखिया ललित मुंडा ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके गांव का जिक्र किया जाना प्रेरक है. करीबन डेढ़-दो साल पहले उनकी पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया था. 4000 से अधिक लोग पंचायत में रहते हैं. करीबन सभी के घर में शौचालय का निर्माण हो चुका है. इससे गांव में साफ सफाई के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी है. हालांकि एकाध प्रतिशत लोग अब भी ऐसे हैं जो आदतन घर से बाहर ही शौचालय करने जाते हैं. एसएचजी समूह की बैठकों में शराबबंदी को लेकर कई बार बात उठी है. इस दिशा में काम किये जाने का प्रयास है.

इसे भी पढ़ें : फिल्म निर्माण सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का वाहक है : डॉ करूणेश

मोदी के मन मे बसता है झारखंडः भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मन में झारखंड बसता है. झारखंड की जनता, राज्य के महापुरुष एवं यहां की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को प्रधानमंत्री ने सदैव सम्मान दिया है. आज मन की बात कार्यक्रम में मोदीजी ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरक संदेशों एवं उनके अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए नमन किया. उन्होंने अंग्रेजी दासता एवं शोषण और अन्याय के खिलाफ धरती आबा के उलगुलान से भी देश को परिचय कराया. प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रांची के निकट स्थित सपारोम नवा सराय में अपनाए गये स्वच्छता की मुहिम को मन की बात कार्यक्रम में शामिल करके गांव के युवाओं के प्रयास एवं उत्साह में चार चांद लगा दिए हैं.

इसे भी पढ़ें : रिसालदार बाबा दरगाह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

 

Related Articles

Back to top button