
Jamshedpur : डिमना रोड स्थित मुंशी मोहल्ला के पास तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे नाला पर लगे स्लैब से टकराकर रूक गई. घटना से गुस्साए लोगों ने कार चालक को घेर लिया और उसकी पिटाई की. उसके बाद उसे उलीडीह पुलिस को सौंप दिया.
पान गुमटी के पास रूक गई थी कार
घटना के समय कार पान गुमटी के ठीक सामने ही रूक गई थी. अन्यथा पान गुमटी क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ दुकान चला रहे लोग भी घायल हो सकते थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और कई गाड़ियों को ठोकर मारने के बाद सड़क किनारे उंची स्लैब से टकरा गई थी.
इसे भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शहर का सट्टा बाजार गर्म, 100 करोड़ से अधिक का लगा दांव




