
Ranchi : लॉकडाउन के दौरान पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर बुधवार को अंजुमन इस्लामिया गये. वहां उन्होंने 5 क्विंटल चना, 15 टीन रिफाइन तेल की मदद उपलब्ध करायी. अंजुमन के किचन में साफ़-सफाई और सोशल डिस्टेंस के साथ तैयार किये जा रहे भोजन निर्माण कार्यों की सराहना की और अपनी ओर से हर तरह की मदद का दिलासा भी दिया. इबरार अहमद ने उनसे लॉक डाउन के कारण अकीदतमंदों और दूसरे लोगों के इफ्तार के लिए सहयोग की अपील की थी.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown : केंद्र ने प्रवासी मजदूरों- छात्रों को घर वापसी की छूट दी, राज्यों को पालन करना होगा प्रोटोकॉल
गुरु का लंगर में सेवादार बने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर
लॉक डाउन में बिग बाजार के सामने हर दिन जरूरतमंद और भूखों की मदद के लिए चलाये जा रहे गुरु का लंगर कार्यक्रम के 30वें दिन बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी सेवादार बने. झामुमो प्रवक्ता मनोज कुमार पाण्डेय और दिलखुश रेस्टोरेंट के द्वारा लॉकडाउन शुरू होने के बाद 29 मार्च से लगातार गुरु का लंगर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मंत्री ने अपने हाथों से आज खाना परोसने के साथ-साथ इस प्रयास के लिए आयोजकों की सराहना भी की. अपनी ओर से ऐसे आयोजन के लिए भरसक मदद करने का भरोसा भी दिलाया.
इसे भी पढ़ें – बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं कोरोना जांच कराने को मजबूर, बिना जांच रिपोर्ट के अस्पताल नहीं कर रहे एडमिट
हर दिन चलाया जा रहा है लंगर
मनोज पाण्डेय के अनुसार गुरु का लंगर कार्यक्रम 3 मई को लॉक डाउन ख़त्म होने तक चलाया जाना है. अगर यह अवधि बढ़ायी जाती है तो इसे आगे भी चलाया जायेगा. प्रतिदिन दोपहर डेढ़ बजे से 4 बजे तक अनाज, भोजन के संकट का सामना कर रहे लोगों को चावल, सब्जी, रायता, सलाद दिया जाता है. जिन्हें जरूरत होती है वे भोजन पैक करा कर घर भी ले जाते हैं. पटेल चौक, पुल टोली, मेन रोड के आसपास रहनेवाले भिक्षुक और अन्य लोग इलाकों के भी लोग इसका लाभ उठा रहे हैं. सोशल डिस्टेंस बनाये रखने में चुटिया थाना का सहयोग मिल रहा है.
लॉकडाउन में आर्थिक सहयोग
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने लंगर कार्यक्रम को आर्थिक और अन्य सहयोग किये जाने का भरोसा दिलाया. कहा कि सीएम हेमंत सोरेन कोरोना आपदा में अपनी ओर से लगातार झारखंड की बेहतरी के लिए पहल कर रहे हैं. सोशल डिस्टेंस बनाने पर दिलों को जोड़ने की अपील कर रहे हैं. गुरु का लंगर कार्यक्रम इसका उदाहरण है. ऐसे आयोजनों की प्रशंसा की जानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें – धनबाद : लॉकडाउन का उल्लंघन कर खोली गयी थी मिठाई की दुकान, दर्ज कराया गया मामला, हिरासत में दुकानदार



