
Ranchi: साईं सेंटर बेंगलुरु में 10 अप्रैल से 27 मई तक संचालित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. कैंप में भाग लेने के लिए रविवार को रोपनी बंगलौर के लिए रवाना हो गई. उसके अलावा झारखंड के तीन खिलाड़ी काजल वाडा, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग पूर्व से कैंप में है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील बात करते वीडियो हुआ वायरल
गौरतलब है कि रोपनी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत तुकुपानी पंचायत के जामबहार की रहने वाली है. 2017में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम से शुरुवात करते हुए अभी तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. हॉकी इंडिया के कैंप में रोपनी कुमारी के आमंत्रण पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार, महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, सीईओ रजनीश कूमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं.




