ChaibasaJharkhand

चाईबासा में नक्सलियों ने वन विभाग का भवन उड़ाया, पोस्टरबाजी कर कहा – वोट का बहिष्कार करें

Chaibasa : झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने बड़ी घटना का अंजाम दिया है. चाईबासा के कोल्हान वन प्रमंडल के कुईड़ा वन क्षेत्र में नक्सलियों ने वन विभाग के तीन भवनों को विस्फोट कर उड़ा दिया. साथ ही पोस्टरबाजी करके लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का घोषणा भी की है.

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोल्हान के वन रक्षियों के लिए यहां क्वार्टर का निर्माण कराया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें – वाम का इरादा एनडीए व यूपीए को टक्कर देने का, कोडरमा, राजमहल और हजारीबाग से है उम्मीद

 ड्रम बम का उपयोग कर उड़ाया गया भवन

मिली जानकारी के मुताबिक, वनरक्षियों के लिए निर्माणाधीन दो यूनिट क्वार्टर को विस्फोट कर उड़ा दिया. यह क्वार्टर 30-30 लाख रुपये की लागत से कोल्हान के वन रक्षियों के लिए बनाया जा रहा था. इतना ही नहीं नक्सलियों ने वन विभाग के एक पुराने भवन को भी उड़ा दिया.

इस घटना को अंजाम देने में नक्सलियों ने पहली बार रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किया और भवन को उड़ाने के लिए ड्रम बम का इस्तेमाल किया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान में लगे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में स्‍टार्टअप पॉलिसी फेल, 49 चयनित उद्यमियों को नहीं मिल रही स्‍टाइपेंड

 वोट बहिष्कार का पोस्टर भी चिपकाया

चाईबासा में नक्सलियों ने वन विभाग का भवन उड़ाया, पोस्टरबाजी कर कहा - वोट का बहिष्कार करें
नक्सलियों द्वारा चिपकाया गया पोस्टर

वन विभाग के भवनों को उड़ाने के बाद नक्सलियों ने वोट बहिष्कार का पोस्टर भी चिपकाया. जिसमें लिखा है कि, वोट का बहिष्कार करें, पुलिस राज ध्वस्त करें और जनता का राज स्थापित करें’. नक्सलियों की लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में यह पहली घटना है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ी है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नक्सली संगठन लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में है.

इसे भी पढ़ें – धनबादः कीर्ति आजाद का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाये काले झंडे

 झारखंड में जारी है हाई अलर्ट

9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के नकुलनार में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया था. इस ब्लास्ट में विधायक के वाहन के परखच्चे उड़ गए थे. इस हमले में विधायक भीमा मंडावी, उनके ड्राइवर और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद नक्सल प्रभावित सभी जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें – विधायक कुणाल षाडंगी ट्विटर पर अपील – कैंसर पीड़ित मो. हाफिज की करें मदद

Related Articles

Back to top button