
Gumla : श्विक महामारी घोषित नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए लॉकडाउन की अवधि 31 मई का बढ़ायी गयी है. वहीं अब प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के साथ प्रखंड स्तर पर भी कोरोना का इलाज शुरू हो गया है. गुमला जिला में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या दो हो गयी है.
उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि नया संक्रमित मरीज कामडारा प्रखंड क्षेत्र की सरिता पंचायत का है. उसकी उम्र 18 वर्ष है. वह व्यक्ति मुंबई (महाराष्ट्र) में श्रमिक के रूप में कार्यरत था. पिछले सप्ताह गुमला आया था. गुमला वापसी के बाद सेम्पल रांची भेजा गया था. 19 मई की रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.
इसे भी पढ़ेंः कैबिनेट का फैसला: राज्य के 6 जिलों में खुलेंगे नये आईटीआई कॉलेज, सभी में 100 बेड का होगा हॉस्टल
कोरोना संक्रमित युवक को कामडारा कोविड केयर सेंटर के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है. डॉक्टर, नर्स एवं पारा मेडिकल कर्मी की देख-रेख में संक्रमित मरीज का ईलाज चल रहा है.
उपायुक्त ने बताया कि मरीज के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है. संक्रमित मरीज को रखे गए कस्तूरबा विद्यालय क्वारेंईन सेंटर के आसपास के ईलाके को पूरी तरह से सैनेटाईज किया गया है. उपायुक्त ने कहा कि इस घटना से घबराने की जरूरत नहीं है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी कामडारा पवन कुमार महतो ने बताया कि उक्त संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले 36 लोगों का सेम्पल लिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः ये त्रासदी ऐसी है कि सिर्फ सरकार के भरोसे मत रहिये, सक्षम हैं तो मदद के लिए आगे बढ़िये




