Corona_Updates

#LockDown21 : दिल्ली में फंसे झारखंड के लोग, सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर सीएम केजरीवाल ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Ranchi :  नयी दिल्ली के बंसत कुंज इलाके में झारखंड के कई मजदूर फंस गये हैं. इस बात की जानकारी मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगायी.

उन्होंने कहा कि वे इनकी मदद के लिए आगे आयें. इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को कहा है कि वो उनकी मदद के लिए तैयार हैं.

कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं. उनका मानना है कि न केवल राज्य बल्कि राज्य के बाहर फंसे झारखंड के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आये.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown21 : कोरोना से पस्त इकोनॉमी के लिए वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत, #1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री को एक वीडिया के माध्यम से बताया गया है कि दिल्ली के एक इलाके में झारखंड के कुछ लोगों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गयी है. वीडियो में मजदूर वर्ग के ये लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगा रहे है.

मजदूरों का कहना है कि 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद वे एक छोटे से कमरे में बंद हो गये हैं. ऐसे में सभी मजदूर वायरस से मरें या नहीं मरें लेकिन भूख से जरूर मर जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी का पीएम को पत्र, ‘NYAY’ योजना लागू करने की दी सलाह

सीएम की केजरीवाल से अपील

हेमंत सोरेन ने @ArvindKejriwal से अपील कर कहा है कि झारखंड के हमारे इन भाइयों की मदद के लिए वे आगे आयें. साथ ही सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य से बाहर रह रहे सभी लोगों से मेरा निवेदन है जरूरत पड़ने पर कृपया 0651-2282201 पर संपर्क करें. इस कंट्रोल रूम के माध्यम से सुव्यवस्थित तरीक़े से हर जरूरतमंदों तक उचित मदद पहुंचायी जा सकेगी.

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री को दिया भरोसा- नहीं रहेगा कोई भूखा

हेमंत सोरेन की अपील पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर आश्वासन दिया है कि संबंधित जिलाधिकारी को वहां फंसे लोगों की मदद का निर्देश दिया जा रहा है. वे हर संभव प्रयास करेंगे कि झारखंड से आये हुए हमारे इन भाइयों को दो वक्त का खाना मिले. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार की कोशिश है कि दूसरे राज्य के फंसे लोगों को किसी तरह की कोई तकलीफ न हो, न ही कोई भी व्यक्ति भूखा रहे.

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Dumka में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button