Corona_Updates

#Lockdown21 : कोरोना से पस्त इकोनॉमी के लिए वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत, #1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान

New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने लॉकडाउन में राहत पैकेज का ऐलान किया है. उन्होंने 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. इसका इस्तेमाल गरीबों को रोजगार देने और उनके कल्याण में इस्तेमाल होगा.

इस राशि से गरीबों के लिये रोजगार सृजित करने को लेकर वित्त मंत्री ने बताया कि मनरेगा के तहत होने वाले कामों में इसका इस्तेमाल किया जायेगा. इसके अलावा कंस्ट्रक्शन और असंगठित क्षेत्र के बेरोजगारों को राहत के रुप में नकद राशि उपलब्ध कराये जायेंगे.

जानें किसे मिलेगी राहत

  • 8.80 लाख किलानों को अप्रैल माह में  2000 रूपया दिया जायेगा
  • मनरेगा मजदूरों को प्रति दिन 202 रूपया मजदूरी के रूप में मिलेगा
  • 20 करोड़ महिला जिनका जनधन एकाउंट हैं उन्हें अगले तीन माह तक हर माह 500 रूपये दिये जायें
  • हर व्यक्ति को अगले तीन माह तक 5 किलो अतिरिक्त अनाज दिया जायेगा
  • 8.70 लाख करोड़ गरीबों को लाभ मिलेगा
  • बुजुर्ग महिला व दिव्यांग को तीन माह तक हर माह 1000 रूपया मिलेगा
  • उज्जवला योजना के तहत 8.3 करोड़ बीपीएल परिवार को अगले तीन माह तक फ्री रसोई गैस सिलेंडर रिफिलिंग की जायेगी.
  • संगठित क्षेत्र के लिये ईपीएफ कंट्रीब्यूशन को सरकार अगले तीन माह तक पेमेंट करेगी. कर्मचारी और नियोक्ता का हिस्सा सरकार वहन करेगी. इस योजना का लाभ उन कंपनियों को मिलेगा, जहां कर्मचारियों की संख्या 100 से कम होगी. उन कर्मचारियों को ही लाभ मिलेगा, जिनका मासिक वेतन 15000 से कम होगी.
  • वित्तमंत्री ने बताया कि सरकार गरीबों को अन्न-धन व गैस उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है
    स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिये 50 लाख रूपये बीमा का ऐलान
  • स्वंय सहायता समूहों को 10 लाख रूपया दिया जाता था. अब 20 लाख रूपया दिया जायेगा. इससे देश के 7 करोड़ परिवार जुड़े हुए हैं. 35 करोड़ परिवार को इसका लाभ मिलेगा..
  • कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के 3.50 करोड़ निबंधित मजदूरों के लिये 31000 करोड़ का इस्तेमाल किया जायेगा.
  • डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का इस्तेमाल कोरोना वायरस से लड़ाई के लिये जरूरी स्वास्थ्य सामग्री की खरीद की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button