
Bengaluru : देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच फंसे मजदूर अब अपने-अपने राज्यों को लौटने लगे हैं. इनके लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी विभिन्न राज्यों से चलायी जा रही है. इस बीच बड़ी संख्या में मजदूरों के लौटने से पंजाब और कर्नाटक सरकार की चिंता बढ़ गयी है. कर्नाटक सरकार ने मजदूरों को भेजे जानेवाले ट्रेन को कैंसल कर दिया है. उसकी चिंता है कि यदि सारे मजदूर वापस चले गये तो राज्य में उद्योगों और अन्य स्थानों पर काम करने के लिए उसे लोग नहीं मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें – #Corona: कोविड-19 के मरीजों के इलाज में लगी रिम्स की नर्स समेत दो नये कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य का आंकड़ा हुआ 127
रेलवे को चिट्ठी लिख कैंसल करायी ट्रेन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार शाम को रेलवे को चिट्ठी लिख कर प्रवासी मजदूरों के लिए प्रस्तावित ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी. हालांकि, सरकार ने ट्रेनों को रद्द करने का कोई कारण नहीं बताया है.
कर्नाटक सरकार के इस फैसले से हजारों की संख्या में मजदूर वहां फंस गये हैं जो वापस अपने-अपने राज्य जाना चाहते थे.
इसे भी पढ़ें – जानिये पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने से सरकार को कितनी अतिरिक्त आय होगी
श्रमिकों में निराशा
बता दें कि रेलवे ने बीते तीन दिनों में बेंगलुरु से अलग-अलग राज्यों के लिए 8 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं. मंगलवार शाम तक रवाना हुई इन ट्रेनों में 10 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर अपने घर लौटे. ऐसे में सरकार के इस फैसले से श्रमिकों में निराशा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को सीएम बीएस येदियुरप्पा ने प्रमुख बिल्डरों और रियल एस्टेट इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ मीटिंग की, इसके कुछ घंटे के बाद ही सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिलहाल नहीं चलाने का फैसला ले लिया. कर्नाटक में बिहार, यूपी, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान के ज्यादातर मजदूर काम करते थे.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown : पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में फंसे झारखंडी मजदूरों के लिए पदाधिकारी नियुक्त



