
Ranchi: राजधानी रांची के पंडरा इलाके में प्रेमी ने कल शाम को नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला. आरोपी प्रेमी का नाम प्रशांत तिरकी है और वहीं प्रेमिका नाबालिग बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.




