
Ranchi: देश भर में लॉक डाउन है. प्रशासन सख्त है. एक जिला से दूसरे जिला में लोगों की आवाजाही पर रोक है. इसके बावजूद रांची के आजाद बस्ती से एक व्यक्ति पत्नी व बच्चों के साथ लेकर स्कूटी से सिमडेगा पहुंच गया. वह व्यक्ति सिमडेगा के कोलेबिरा का रहने वाला है. रांची के आजाद बस्ती में उसका ससुराल है.
रांची से लेकर सिमडेगा तक किसी सुरक्षा बल ने उसे नहीं रोका. जब कोलेबिरा पहुंच गया तो स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दी. जिसके बाद पती-पत्नी और बच्चे को कोलेबिरा के सामुदायिक अस्पताल में क्वारंटाइन कराया गया है. इस बात की पुष्टि सिमडेगा के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्नवाल ने की है.
उल्लेखनीय है कि रांची जिला को केंद्र सरकार ने रेड जोन में रखा है. इस कारण रांची जिला, खास कर हिन्दपीढ़ी इलाके को प्रशासन ने कड़ी निगरानी में रखा है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में फंसे दूसरे राज्य के लोगों के लिए सहायता पोर्टल की शुरुआत, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन



