Corona_Updates

@Lockdown : राजधानी में खुलेंगी एक्सपोर्ट ओरिएंटेड औद्योगिक ईकाइयां, जिला प्रशासन ने फिर जारी की अधिसूचना

Ranchi: राजधानी की औद्योगिक ईकाइयों के खुलने में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया. आदेश गुरुवार को फिर से जारी किया गया. जिसमें ऐसी औद्योगिक ईकाइयों को खोलने की अनुमति दी गयी जो एक्सपोर्ट ओरिएंटेड हैं.

साथ ही नगर निगम क्षेत्र के उद्योगों को खोलने की अनुमति दी गयी. लेकिन इन क्षेत्रों में मजदूर बाहर से नहीं लाये जायेंगे. जो मजदूर उपलब्ध हों उन्हीं से काम लिया जाना है. अन्य क्षेत्रों में मजदूरों को लाने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था संचालक खुद कर सकते हैं.

आदेश अपर जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया. आदेश में नगर निगम क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी रखने को कहा गया है. इसके साथ ही गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के पालन की बात की गयी.

इसे भी पढ़ें – देश में कोरोना के केस बढ़कर 21,393, मरने वालों की संख्या 681

पहले भी जारी किया गया था आदेश

इसके पहले भी जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया था. जिसमे चेंबर की ओर से आपत्ति दर्ज की गयी. चेंबर की ओर से मांग की गयी थी कि रांची जिला में जारी अनुमति स्पष्ट नहीं है. जिससे कारखाना मालिकों मे संशय है.

20 अप्रैल को मुख्य सचिव के साथ चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. जिसमें उपायुक्तों की ओर से स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं दिये जाने की बात की गयी थी. रांची जिला में इस आदेश के बाद लगभग आठ सौ ईकाइयां खुल सकती हैं. पूर्व में डीसी के आदेश के बाद भी जिला में तुपुदाना और टाटीसिल्वे में औद्योगिक ईकाइयां नहीं खुली थीं.

इसे भी पढ़ें – कोरोना के टीके का ट्रायल शुरु हो रहा है, पढ़िये इसे विकसित करने वाले वैज्ञानिकों का इंटरव्यू, कितना भरोसा है उन्हें वैक्सीन पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button