
- जिला प्रशासन की अनुमति और निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किये जायेंगे उद्योग
Ranchi: गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को औद्योगिक ईकाइयों को रियायत देने समेत कई एडवाइजरी जारी की गयी. इस संबंध में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया. चेंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक ईकाई संचालन की अनुमति दी गयी है.
नगर निगम और नगरपालिकाओं की सीमा के बाहर अवस्थित औद्योगिक इकाइयों को समुचित सुरक्षा और स्वच्छता मापदंडों के शर्तों रखी गयी है. श्री आजमानी ने बताया की जिला प्रशासन के दिशा निर्देश में औद्योगिक ईकाइयों में काम शुरू किया जाना है. चेंबर की ओर से मांग की गयी है कि राज्य में औद्योगिक ईकाइयों को शुरू करने के लिए मुख्य सचिव आदेश दें. जिससे औद्योगिक ईकाइयों में काम शुरू हो सके.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : कोरना के 207 क्षेत्रों में फैलने की आशंका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की गाइडलाइन
महामारी की रोकथाम के साथ आर्थिक विकास को गति देना जरूरी
श्री आजमानी ने कहा कि महामारी से बचाव जरूरी है. लेकिन आर्थिक विकास को गति देना काफी जरूरी है. गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष आर्थिक क्षेत्रों और निर्यात उन्मुख इकाइयों, औद्योगिक सम्पदा और औद्योगिक टाउनशिप में नियंत्रण के साथ विनिर्माण और अन्य औद्योगिक उपकरण, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, उत्पादन इकाइयां जिन्हें निरंतर प्रक्रिया, कोयला उत्पादन, खानों और खनिज उत्पादन, पैकेजिंग सामग्री की निर्माण इकाइयों को शुरू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है किे प्रतिष्ठान के नियोक्ता अपने परिसर के भीतर श्रमिकों के रहने की व्यवस्था या सहायक भवन की व्यवस्था करेंगे. प्रोटोकॉल के समुचित कार्यान्वयन के साथ ही श्रमिकों के कार्यस्थल पर आने-जाने की व्यवस्था भी स्थानीय जिला प्रशासन की अनुमति से सुनिश्चित करेंगे. ऐसे में राज्य उद्धयोग विभाग की ओर से इस पर पहल करने की मांग की गयी.
इसे भी पढ़ें – मुंबई और सूरत के बाद अब दिल्ली में बाहर निकले मजदूर, प्रशासन कर रहा शेल्टर होम ले जाने की कोशिश
एयरलाइंस कंपनियों की ओर से जारी क्रेडिट नोट पर ध्यान दे सरकार
चेंबर महासचिव धीरज तनेजा ने बताया की महामारी को ले विमान सेवाएं रद्द की गयी हैं. जिसके बदले यात्रियों को क्रेडिट नोट दिया जा रहा है. यात्रियों के साथ travel एजेंसियों की परेशानी इससे बढ़ गयी है. श्री तनेजा ने क्रेंद और राज्य सरकार को क्रेडिट नोट से हो रही समस्या के निदान की मांग की. बता दें क्रेडिट नोट वर्चुअल मनी की एक प्रकार है. जो यात्रियों को कैंसिल की गई बुकिंग के बदले दिसंबर तक इस्तेमाल करने के लिए दी गयी है. पैसे रिफंड नहीं होने से यात्रियों और एजेंसियों को परेशानी हो रही है.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : सिमडेगा में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने 3 किमी तक के क्षेत्र को किया सील



