
Kolkata : कोलकाता में एक और महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. उसे सॉल्टलेक के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. सॉल्टलेक स्थानांतरित होने से पहले महिला दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में एक नर्सिंग होम में भर्ती थी.
जैसे ही उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई, उसे मंगलवार देर रात साल्टलेक के निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था. बुधवार सुबह अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि 72 साल की उस महिला के शरीर में संक्रमण की पुष्टि मंगलवार देर रात हुई थी. इसके तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ेंः मुंबई और सूरत के बाद अब दिल्ली में बाहर निकले मजदूर, प्रशासन कर रहा शेल्टर होम ले जाने की कोशिश
अस्पताल में भर्ती रोगियों को भी शिफ्ट किया गया
यहां लाकर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है. उधर मथुरापुर के जिस नर्सिंग होम में वह भर्ती थी उसे बुधवार सुबह सील कर दिया गया. उसमें भर्ती रोगियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है.
इसके अलावा अस्पताल के चिकित्सक नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों समेत आठ लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. यह राज्य का नौवां अस्पताल है जिसे सील करना पड़ा है. उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से राज्य के आठ अस्पताल पहले से ही पूर्ण या आंशिक तौर पर बंद किए गए हैं.
इसे भी पढेंः धनबाद : तंबाकू खाकर सार्वजनिक जगह पर थूकना पड़ा महंगा, पुलिस ने गाड़ी सहित पहुंचाया थाना




