JamtaraJharkhandKhas-KhabarLead NewsNationalNEWS

नाला ईसीईएल पहुंची कोलकाता सीबीआई की टीम, कोयले की लूट मामले में अहम सबूत मिले

लूटकांड में शामिल लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी सीबीआई

Jamtara: जिले के नाला ईसीईएल बंद खदानों से अवैध कोयले के उत्खनन मामले में कोलकाता सीबीआई की टीम ने नाला बंद कोयला खदानों का जायजा लिया. टीम ने बंद सभी खदानों की मुआयना कर ट्रकों के चलने की निशानों की फोटो व वीडियोग्राफी भी की. सीबीआई की टीम ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और राष्ट्रीय संपदा लूट मामले की जांच की. जांच के दौरान टीम को राष्ट्रीय संपदा कोयले की लूट मामले में अहम सबूत मिले हैं. इस लूटकांड में किन-किन लोगों की संलिप्तता शामिल है उसकी सूची बनायी जा रही है. मौके पर टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें:बच्चों की खरीद-बिक्री के मामले में निर्मल हृदय की सिस्टर कंसीलिया को जमानत मिली

क्या था मामला:

बता दें कि पिछले दिनों अवैध कोयले उत्खनन मामले में ईसीईएल पांडेश्वर के अधिकारी व जवानों ने कोयले से लदा ट्रकों को जब्त किया था, लेकिन कोयला माफियाओं ने हमला कर मारपीट करते हुए बंदूक भी छीन लिया था. बाद में नाला थाना में ईसीईएल के अधिकारी मुकेश कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. इस कांड में ईसीईएल के आधे दर्जन सुरक्षा जवान घायल हो गए थे. माफियाओं ने पुलिस की मौजूदगी में कोयले के लोडेड गाड़ियों को छुड़ा ले गए थे. इस पूरे मामले को कोलकाता सीबीआई की टीम ने गंभीरता से लिया.

इसे भी पढ़ें:आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के 40 छात्र विभिन्न होटलों में प्रशिक्षण के लिये चयनित

टीम में ईसीईएल के अधिकारी व जवान, सीआईएसएफ भी शामिल थे:

सूत्र के अनुसार नाला पहुंची सीबीआई की टीम में ईसीईएल पांडेश्वर के अधिकारी, जवान, सीआईएसएफ के जवान शामिल थे. कुल 17 गाड़ियां थी, जिसमे सीबीआई कोलकाता के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग से निष्कासित छात्रों के मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 12 फरवरी को

क्या कहते हैं ईसीईएल के अधिकारी:

ईसीईएल पांडेश्वर के अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि कोलकाता सीबीआई की टीम ने अवैध कोयले उत्खनन का जायजा लेने पहुंची थी. सुरक्षा जवानों के साथ हुई मारपीट की जांच नहीं बल्कि, अवैध कोयला उत्खनन मामले की जांच करने टीम यहां पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें:Hazaribagh : बंद माइंस से युवक का शव बरामद, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

क्या कहते नाला थाना प्रभारी:

नाला थाना प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि टीम किसी दूसरे मामले में अनुसंधान करने कोलकाता सीबीआई की टीम पहुंची थी. हमें सूचना मिली तो सहयोग के लिए पहुंच गये.

इसे भी पढ़ें:रिम्स हॉस्टल के 48 कमरों पर पूर्व छात्रों का कब्जा, एक कमरे के ताले तोड़ने में प्रशासन के छूटे पसीने

 

Related Articles

Back to top button