

राहुल गांधी (फाइल फोटो)
National News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर भगवान शिव के त्रिपुंड और लाल तिलक के पावन प्रतीक के साथ संस्कृत का श्लोक सत्यम् शिवम् सुन्दरम शेयर किया है. जानकारों के अनुसार कथित चुनावी गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों के बीच राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक संदेश साझा कर सत्य की विजय और आस्था का संकेत दिया है.
राहुल गांधी के इस पोस्ट कीअहमियत इस बात से बढ़ जाती है कि सुप्रीम कोर्ट आज 27 अक्टूबर को CEC ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के SIR के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये फैसलों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने जा रहा है.
बता दें कि कल 26 अक्टूबर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर आयोग के निर्णय लेने की प्रक्रिया का बचाव किया था. आयोग ने कोर्ट को बताया था कि संशोधन से जुड़े तीनों आदेश आयोग के तीनों सदस्यों ने सर्वसम्मति से जारी किये थे. आयोग पर आरोप था कि SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों में CEC ज्ञानेश कुमार ने एकतरफा कदम उठाए थे चुनाव आयोग ने यह आरोप खारिज किये हैं.




