NEWS

पश्चिम बंगाल में रेप और हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर मे मार गिराया

National News : पुलिस प्रहलाद दास को क्राइम रीकंस्ट्रक्शन के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी. आरोप है कि प्रह्लाद दास ने मौका देख कर एक पुलिसकर्मी से उसकी सर्विस रिवाल्वर छीन ली. इसके बाद उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई और फरार होने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी. उसे पास के चंद्रपारा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया.

 

National News  : यूपी की तर्ज पर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में रेप और हत्या के आरोपी  के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर है.  पश्चिम बंगाल के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी कि उत्तर 24 परगना जिले में, 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने  और उसकी हत्या के आरोपी 23 वर्षीय युवक प्रह्लाद दास का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है.

बताया गया है कि पुलिस प्रहलाद दास को क्राइम रीकंस्ट्रक्शन के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी. आरोप है कि प्रह्लाद दास ने मौका देख कर एक पुलिसकर्मी से उसकी सर्विस रिवाल्वर छीन ली. इसके बाद उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई और फरार होने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी.  उसे पास के चंद्रपारा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया

मामला यह है कि 24 अक्टूबर को 17 वर्षीय पीड़िता लापता हो गयी थी. 25 अक्टूबर को उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था.  शक की सूई प्रहलाद दास पर गयी थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस उसे घटना स्थल पर ले गयी थी, वहां उसके पुलिस की रिवाल्वर छीन कर गोली चलाई.पुलिस की जवाबी कार्र्वाई में वह मारा गया.

Related Articles

Back to top button