
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के चुरचू नगवां के एक युवक रंजीत कुमार मेहता का शव पुलिस ने बंद माइंस से बरामद किया है. युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले में परिजनों ने मृतक के दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस परिजनों की शिकायत पर दोनों दोस्तों समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें:Valentine Day के मुफ्त गिफ्ट के लालच में फंसे तो खाली हो जायेगा अकाउंट !
बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय युवक रणजीत कुमार मेहता सोमवार से लापता था. परिजन खोजबीन कर रहे थे. रंजीत के चाचा ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि नगवां के पास बंद माइंस में एक युवक का शव पड़ा है. पुलिस के पहुंचने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गयी, तो उसकी पहचान रंजीत कुमार मेहता के रूप में की गयी.
इसे भी पढ़ें:आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष महाधरना 20 फरवरी को




