Court NewsLead NewsRanchi

बच्चों की खरीद-बिक्री के मामले में निर्मल हृदय की सिस्टर कंसीलिया को जमानत मिली

Ranchi : बच्चों की खरीद बिक्री के मामले में सिस्टर कंसीलिया को हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी. सिस्टर कंसीलिया बच्चों की खरीद बिक्री मामले की आरोपी है. बुधवार को उनकी ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई करते हुए उन्हें नियमित जमानत दी गयी.

इससे पहले उन्हें औपबंधिक जमानत भी मिली थी. बता दें कि जेल रोड स्थित मदर टेरेसा की संस्था निर्मल हृदय से बच्चों की बिक्री करने का मामला उजागर हुआ था. इसके बाद पुलिस ने सिस्टर कंसीलिया को गिरफ्तार किया था. मामले में उनकी संलिप्तता की जानकारी मिलने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था.

इसे भी पढ़ें:कचहरी से कांटाटोली फोरलेन की बढ़ेगी चौड़ाई

इस मामले में सिस्टर कंसीलिया को 27 सितंबर 2019 को आरोपी करार दिया गया था. अदालत ने सिस्टर कंसीलिया को अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.

Related Articles

Back to top button