Dhanbad

माइक्रो फिनांस कंपनियों के ऋण के माध्यम से करोड़ों की ठगी का शिकार हुए ग्रामीण : ज्ञान रंजन सिन्हा

Dhanbad: ग्रामीण महिला संघर्ष मोर्चा पूर्वी टुंडी प्रखण्ड की महिलाओं ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. नेतृत्व झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माइक्रो फिनांस कंपनियों ने महिलाओं को ऋण देने के नाम पर करोड़ों की राशि का गबन किया है. तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी केवल पूर्वी टुंडी की महिलाओं से हुई है. सरकार अपने स्तर से पूर्वी टुंडी के अलावा टुंडी, जामताड़ा आदि क्षेत्रों में जांच कराये तो धोखाधड़ी की राशि करोडों रुपये में निकलेगी. सभी माइक्रो फिनांस कम्पनी भारत सरकार की आरबीआइ से मान्यता प्राप्त है.

दर्जनों महिलाएं धरना देने पहुंचीं

ये कंपनियां सरकार और प्रशासन की नाक के नीचे जालसाजी कर रही हैं. सरकार को इसकी भनक तक नहीं है. इससे इस घोटाले के खेल में सत्ताधारी लोगों के भी जुड़े होने की बू आती है. उन्होंने कहा कि गांव की ये महिलाएं अपनी बात नहीं रख पाती हैं. इसलिए जेवीएम इनके साथ खड़ा हुआ है. भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू से ही जेवीएम आंदोलन करता आया है. धरना देने टुंडी के सुदूर ग्रामीण से कई दर्जन महिलाएं आयीं थीं. महिलाएं झारखंड में सत्तारूढ़ रघुवर सरकार और माइक्रो फिनांस कंपनियों के खिलाफ नारे लगा रहीं थीं.

इसे भी पढ़ें – दुमका : पेयजल संकट से जूझ रहा है तारादह गांव, ग्रामीण बोले- पानी नहीं, तो वोट भी नहीं

Related Articles

Back to top button