
Ranchi : रांची स्थित रामकृष्ण धर्माथ फाउंडेशन (आरकेडीएफ) विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग के 40 विद्यार्थियों का देशभर के विभिन्न होटलों में प्रशिक्षण हेतु चयन हुआ है. सेरेटन जयपुर, हिल्टन लखनऊ, जेपी रेसीडेंसी मसूरी, ललित टेंपल व्यू खजुराहो, कंट्री इन एंड स्वीट्स गोवा, रमाडा होटल एंड कन्वेंशन सेंटर लखनऊ, प्राइड कोलकाता, ललित लक्ष्मी विलास पैलेस उदयपुर एवं रेडिसन ब्लू रांची में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है.
इसे भी पढ़ें:Valentine Day के मुफ्त गिफ्ट के लालच में फंसे तो खाली हो जायेगा अकाउंट !
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडे, कुलपति डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. सुचितांगशु चटर्जी, पंकज चटर्जी, होटल प्रबंधन विभाग के सभी विद्यार्थी मौजूद थे. कुलसचिव ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समय की महत्ता, और व्यावहारिकता को अपनाने का संदेश दिया. होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष पंकज चटर्जी ने कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित होटलों में चयन होना आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के लिए उपलब्धि है.




