Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा: शख्स ने अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से मारकर की हत्या, एक गंभीर

Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र अन्तर्गत मसमोहना गांव के हरिजन टोला में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी का नाम गांगो दास बताया जा रहा है. गांगो दास नशे का आदी है और उसी ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की चाकू और सब्बल से मारकर हत्या कर दी.

वहीं इस घटना में एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी. उसकी हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी गांगो दास को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों में दो महिला और तीन बच्चे शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग: नक्सलियों के नाम पर अवैध कोयला कारोबारी व शरारती तत्व कर रहे पोस्टरबाजी

बेहरमी से की गयी पांचों की हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार गांगो दास नाम के शख्स ने बुधवार को बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी और मां के साथ-साथ अपने दो बच्चों और अपने भाई के बच्चे की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि आरोपी गांगो दास नशा का आदी था. जिस वजह से वह अक्सर अपने घर में नशा करने के लिए पैसा मांगा करता था. इसे लेकर वह हमेशा अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट करता था.

इसी क्रम में बुधवार को हुए मारपीट के दौरान गुस्से में आकर गांगो ने अपने ही परिवार के 6 लोगों पर हमला कर दिया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- 2 साल के अंदर जेएमएम देगा 5 लाख झारखंडी युवाओं को सरकारी नौकरी : हेमंत सोरेन

क्या कहना है एसडीपीओ का

इस मामले में कोडरमा एसडीपीओ से बात करने पर उन्होंने बताया कि नवलशाही थाना क्षेत्र अन्तर्गत मसमोहना गांव में गांगो दास नाम के व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 6 लोगों पर हमला किया.

जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक बच्ची घायल है. फिलहाल उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है ,जिस वजह से उसने हत्या की घटना का अंजाम दिया है.

Related Articles

Back to top button