
Hazaribagh: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पोस्टरबाजी करके लोगों के बीच दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है. यहां के बड़कागांव, केरेडारी, उरीमारी और चरही थाना क्षेत्र स्थित स्कूल पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और सड़कों पर पोस्टरबाजी की गयी थी.
नक्सलियों के नाम पर इन इलाकों में पोस्टरबाजी की गयी थी. लेकिन इस मामले के पीछे क्षेत्र में सक्रिय अवैध कोयला कारोबारी और शरारती तत्वों का नाम सामने आया है.
इसे भी पढ़ें- #Maharashtra: उद्धव ठाकरे के नाम पर लगी मुहर, 1 दिसंबर को लेंगे शपथ, सरकार बनाने का दावा पेश किया
अवैध कोयले के कारोबार वाले क्षेत्र में की गयी पोस्टरबाजी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बड़कागांव, केरेडारी, उरीमारी और चरही थाना क्षेत्र में हुए पोस्टरबाजी के मामले में खुफिया विभाग की जांच में यह बात सामने आयी है कि पोस्टरबाजी करने के मामले में उन लोगों का हाथ है जो इन थाना क्षेत्रों में अवैध कोयले के कारोबार करते हैं. पोस्टरबाजी भी उन्हीं क्षेत्रों में की गयी है जहां हाल के दिनों में अवैध कोयले का कारोबार शुरू किया गया है.
खुफिया विभाग ने यह भी कहा गया है खास राजनीतिक दल ने दूसरे राज्यों से आये नक्सलियों को झारखंड में शरण दिया गया है. इन नक्सलियों की सुरक्षा के लिए कुछ शरारती तत्वों को शामिल किया गया है. इन शरारती तत्वों के द्वारा भी पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand में हैं 13 लाख ईसाई वोटर्स, इस बार पार्टी नहीं, उम्मीदवार को देखकर वोट करेंगे
एनटीपीसी कंपनी और पुलिस को दी गयी थी चेतावनी
जो पोस्टर चिपकाये गये थे उसमें लिखा गया था कि मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिला, प्रगतिशील बुद्धिजीवी, पत्रकार, वकील, मानवाधिकार कर्मी और आदिवासी दलित अल्पसंख्यकों पर हो रहे हर तरह के अत्याचार को फौरन बंद करें.
जनता पर युद्ध अभियान तत्काल बंद करें और फर्जी मुठभेड़ों के लिए दोषी पुलिस अफसरों को कड़ी से कड़ी सजा दें. एनटीपीसी के लिए जमीन दलाली करने वाले दलाल को जन अदालत में पेश करें और सजा दें.
व्यवस्था के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन का निर्माण तेज करें. एनटीपीसी कंपनी को मार भगायें और गांव-गांव में क्रांतिकारी किसान कमेटी का निर्माण करें. पोस्टर में युवक-युवतियों से व्यापक रूप से पीएलजीए संगठन में शामिल होने का भी आह्वान किया गया था. पोस्टर के निवेदक में भाकपा माओवादी लिखा हुआ था.




