JamshedpurJharkhandMain Slider

रघुवर के प्रचार में बेटे ललित के छूटे पसीने, वोटर ने कहा इतने दिनों में कुछ नहीं किया तो वोट क्यों…(देखें वीडियो)

Jamshedpur: झारखंड में चुनाव की सरगर्मी परवान पर है. सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार में जुटे हुए हैं. झारखंड की सबसे हॉट सीट बन चुकी पूर्वी जमशेदपुर में बीजेपी से बागी सरयू राय प्रचार अभियान में जोरों से जुटे हुए हैं. लेकिन बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास दूसरी सीटों में चुनावी सभाओं में व्यस्त रहने की वजह से फिलहाल पूर्वी जमशेदपुर में समय नहीं दे पा रहे हैं.

डैडी की गैरहाजिरी में उनके बेटे ललित दास ने प्रचार अभियान को अपने हाथ में लिया है. वो पैदल डोर-टू-डोर जाकर वोटरों से अपने पिता के पक्ष में बीजेपी को वोट करने की अपील कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- #Jharkhand में हैं 13 लाख ईसाई वोटर्स, इस बार पार्टी नहीं, उम्मीदवार को देखकर वोट करेंगे

इस अपील को उनके समर्थक मोबाइल में कैद कर रहे हैं. लेकिन जो वीडियो उनके समर्थकों ने बनायी है. उससे यह साबित हो रहा है कि रघुवर दास को उनके ही विधानसभा क्षेत्र में वोटर नकार रहे हैं.

क्या कहा वोटर ने देखें वीडियो में

ललित दास अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर कैंपेन करते हुए एक महिला से पिता के पक्ष में वोट देने को कहा तो महिला ने बड़ी ही बेरुखे अंदाज में कहा कि मैं वोट नहीं करती, मेरे पास वोटर आइडी नहीं है.

वहीं खड़ी पास की एक महिला को जब ललित ने बीजेपी को वोट देने को कहा तो उसने ललित को साफ तौर से मना कर दिया. उसने कहा कि इतने दिनों में कुछ किया ही नहीं है, तो वोट किस बात का. घर में शौचालय नहीं है. गेस्ट आते हैं तो दिक्कत होती है. राशन कार्ड के लिए इतने दिनों पहले आवेदन दिया. कुछ हुआ ही नहीं.

समर्थकों ने कहा कि अरे सब धीरे-धीरे हो रहा है. तो महिला ने कहा धीरे-धीरे. इतने दिनों से मांग कर रहे हैं. कुछ तो आज तक हुआ ही नहीं. ऐसा कहते हुए महिला ने रघुवर दास को वोट करने से साफ मना कर दिया.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: सुबोधकांत सहाय ने कहा- भाजपा पहले खुद से लड़े, फिर गठबंधन के बारे में सोचे

Related Articles

Back to top button