
Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रणेता और प्रखर आंदोलनकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को आइआइएम, रांची के सामने स्थित जस्टिस शाहदेव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चौक पर आकर जस्टिस शाहदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित करके भावभीनी श्रद्धाजंलि दी.
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी माल्यार्पण करके जस्टिस शाहदेव को अपनी श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के योद्धा थे. झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका को कभी भूला नहीं जा सकता है.

रघुवर दास ने कहा की झारखंड आंदोलन को जस्टिस शाहदेव ने अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था. इसके पूर्व जस्टिस शाहदेव की धर्मपत्नी प्रभा शाहदेव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर जस्टिस शाहदेव की ज्येष्ठ पुत्री शिल्पी सिंह देव, पुत्र प्रतुल शाहदेव, पुत्रवधू विद्या झा शाहदेव, पौत्री शांभवी, पौत्र शौर्य प्रताप भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – जानें किस आधार पर मोमेंटम झारखंड घोटाले में रघुवर दास के अलावा चार IAS को बनाया गया है आरोपी
बाबूलाल मरांडी ने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने शोक संदेश में कहा कि झारखंड आंदोलन में जस्टिस एलपीएन शाहदेव की अग्रणी भूमिका को नहीं भुलाया जा सकता है. जस्टिस रहने के बावजूद भी उन्होंने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी थी.
चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद समीर उरांव ने न्यायमूर्ति शाहदेव को झारखंड की माटी का लाल बताया और कहा कि वह झारखंड की अंतिम लड़ाई के नायक थे. मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड आंदोलन के क्रम में जब जस्टिस शाहदेव गिरफ्तार हुए तो देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी आंदोलन के क्रम में कोई पूर्व न्यायाधीश गिरफ्तार हुआ हो.
इसे भी पढ़ें – 13 दिन बाद भी नहीं बना हेमंत सोरेन का पूरा मंत्रिमंडल, विभागों के बंटवारे में अड़चन
कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर श्रद्धाजंलि देनेवालों में झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद समीर उरांव, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडे, विधायक समरी लाल, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, ट्राइबल एवम रीजनल लैंग्वेज के विभागाध्यक्ष डॉ हरि उरांव, वयोवृद्ध आंदोलनकारी डॉ भुवनेश्वर अनुज, ललन सिंह, भाजपा के उपाध्यक्ष प्रोफेसर आदित्य साहू, सुबोध सिंह गुड्डू, ललित ओझा, संजय जायसवाल, डॉ त्रिभुवन, राजा सिंह, सुभाष साहू, नीरज कुमार साहू, हिमांशु सिंह, निशिकांत चौबे, अमर कुमार, अजय कुमार, लाल संदीप शाहदेव, भीम प्रभाकर, आकाश, गिरिराज, राहुल शाहदेव, लाल वैभव नाथ शाहदेव, लाल सुजीत शाहदेव, सुरजीत सिंह, प्रेम मित्तल, विपिन शाहदेव, किशन अग्रवाल, पवन शर्मा, भानु प्रताप शाहदेव, अंचल किंगर, हर्ष मोहन झा, एके सिंह, सुमित कुमार सिन्हा, सूरज नाथ शाहदेव, शिवपूजन पाठक, केके गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी, ललन सिंह, दिलीप सिंह, मनीष सिंह, दिवाकर शाहदेव, पूजा सिंह, पायल सोनी, धीरज, सुमित, संतोष श्याम आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- #Palamu: इस गांव में पहाड़ पर ही काम करता है इंटरनेट, खाद्यान्न लेने में बीत जाता है पूरा दिन



