Court NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

निलंबित IAS पूजा सिंघल, सीए सुमन कुमार एवं अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि 30 जून तक बढ़ी

Ranchi: निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत की अवधि गुरुवार को 30 जून तक के लिए ईडी कोर्ट ने बढ़ा दी है. वहीं इसी मामले में सीए सुमन कुमार, खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश और कनीय अभियंता राम विनोद प्रसाद सिन्हा की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में हुई. कोर्ट ने इन तीनों की भी न्यायिक हिरासत की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है. इन सभी की न्यायिक हिरासत की अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही थी.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के डीसी और एसएसपी हाइकोर्ट में तलब

बता दें कि गत 10 अप्रैल को पूजा सिंघल के खिलाफ कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया था. इसके अलावा उनके पति के सीए सुमन कुमार एवं खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ भी आरोप गठित हुआ था. बता दें कि पूजा सिंघल समेत उनके पति के सीए सुमन कुमार एवं खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. राम विनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ कोर्ट पूर्व में आरोप गठित कर चुकी है. पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सितंबर माह में होनी है. फिलहाल पूजा सिंघल न्यायिक हिरासत में जेल में है, बीमार होने के कारण वे रिम्स में इलाजरत है.

Related Articles

Back to top button