Uncategorized

सेक्‍स मसले में अमेरिकी किशोर-किशोरियों की रूचि घट रही है

अब तक की मान्‍यता के विपरीत जहां भारतीय किशोरों में सेक्‍स को लेकर रूझान बढा है वहीं अमेरिका जैसे अति विकसित समाज के किशोर किशोरियों में सेक्‍स अरूचि का विषय होने लगा है। अमेरिका में हुए एक सर्वे में एक चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। वहां के किशोरों में सेक्स का चलन पहले से कम हुआ है। न्यूज वेबसाइट बीबीसी हिंदी ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है।

अमेरिका में नैशनल फैमिली डिवेलमेंट सर्वे ने 1995 से 2002 के बीच और फिर 2006 और 2010 के बीच आंकड़े इकट्ठा किए हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि 1995 के आसपास 15 से 19 साल की 49 फीसदी किशोरियों ने माना था कि उन्होंने कभी सेक्स नहीं किया।

अमेरिका में किशोरियों की संख्या दूसरे विकसित देशों के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन 2010 के आसपास किए गए सर्वे के दौरान इस आयुवर्ग की 57 फीसदी किशोरियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी सेक्स नहीं किया है। स्पष्ट है कि अमेरिकी किशोर पीढ़ी में सेक्स के प्रति उतावलापन कम हुआ है।

इसी सर्वे में कहा गया है कि सेक्स करने वाले किशोर-किशोरियों में से 60 प्रतिशत गर्भनिरोधकों का इस्तेमाल करते हैं। खास तौर पर वह हॉर्मोन वाली गोलियां और इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। जिन किशोरों से इस सर्वे के लिए बात की गई उनके मुताबिक निरोध या कंडोम काफी असरकारी गर्भनिरोधक होता है। उनमें सुरक्षित सेक्स को लेकर जागरूकता बढ़ी है। अमेरिका में सेक्स करने वाले 60 फीसदी किशोर निरोध का इस्तेमाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button