JamshedpurJharkhand

 JNAC  टीम ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, 50 लोगों की करायी कोविड जांच, वार्निंग देकर छोड़ा

Jamshedpur :  शहर में बिना मास्क घूमनेवालों के खिलाफ  आज अभियान चलाया गया और 50 से ज्यादा लोगों को पकड़ कर उनकी कोविड जांच करायी गयी. कल उपायुक्त की बैठक के बाद आज जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने साकची गोलचक्कर पर विशेष मास्क जांच अभियान चलाया. इस दौरान 50 से ज्यादा लोगों को बिना मास्क के घूमते पाये जाने पर जेएनएसी द्वारा सभी की कोविड जांच करायी गयी. सभी रिपोर्ट की नेगेटिव आने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. विशेष पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है लेकिन अभी भी लोग बिना मास्क के बेखौफ घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि चेतावनी देने के बाद भी अगर लोग नहीं मानेंगे तो उन पर जुर्माना किया जायेगा,  साथ ही दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें – IPL 2021: राहुल नाम तो सुना ही होगा, धौनी के शहर Ranchi से है खास रिश्ता, MI के खिलाफ बल्ले से दिखाया कमाल

इधर जेएनएसी की टीम जब पुलिस के साथ मास्क चेंकिग अभियान चलाने साकची गोलचक्कर पर पहुंची तो फुटपाथी दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी. सभी अपना सामान समेटने लगे. जेएनएसी टीम ने दुकानदारों को फुथपाथ खाली करने की चेतावनी दी. कहा कि अतिक्रमण खाली नहीं करने पर उनका सामान जब्त कर लिया जायेगा. साकची थाना ने सामान जब्त कर ले जाने के लिए वाहन भी बुला लिये थे. हालांकि किसी दुकानदार का सामान जब्त नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें – पीएलएफआई का एरिया कमांडर सुखराम टेबो बोबोंगा से गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button