Crime NewsNEWSRanchi

निर्माणाधीन पुल से गिरने से बाइकसवार 2 युवकों की हुई मौत, मांडर थाना क्षेत्र की घटना

Ranchi: मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन मलटूटी पुल से गिरने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को मिली जब उन्होंने युवकों के शवों और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को मौके पर देखा. कहा जा रहा है कि अंधेरा होने और तेज गति में होने के कारण मांडर से रांची की ओर जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मोटरसाइकिल समेत पुल के नीचे गिर गए. जिससे मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया तथा दोनों सवार व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई है , दोनों शव को निकाल कर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. बाइक का नंबर जेएच01एफएफ 7103 है.

Related Articles

Back to top button