
New Delhi : देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गुरुवार को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को दिनदहाड़े गोलियां चलाई गयी. इससे पेशी पर आए जितेंद्र गोगी की मौके पर ही मौत हो गई. इस शूटआउट में तीन से चार लोग घायल भी हुए हैं. दो हमलावरों को पुलिस ने मौके पर ढेर कर दिया है.
इसे भी पढ़ें :पं. दीनदयाल जयंती पर भाजमो राज्यभर में चलाएगा सदस्यता अभियान
#WATCH | Visuals of the shootout at Delhi’s Rohini court today
As per Delhi Police, assailants opened fire at gangster Jitender Mann ‘Gogi’, who has died. Three attackers have also been shot dead by police. pic.twitter.com/dYgRjQGW7J
— ANI (@ANI) September 24, 2021
पुलिस सूत्रों का कहना है कि एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो बदमाशों को मार गिराया गया है. ये दोनों बदमाश वकील की ड्रेस पहनकर रोहिणी कोर्ट में घुसे थे. इन्होंने ही जितेंद्र गोगी को गोली मारी. टिल्लू गैंग के दोनों बदमाशों के नाम पुलिस अभी वेरीफाई कर रही है. बताया जा रहा है इनकी आपसे में पुरानी रंजिश थी.
इस घटना से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :पीएलएफआई का एरिया कमांडर सुखराम टेबो बोबोंगा से गिरफ्तार




