Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection: पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को, इन 11 दस्तावेज में से एक को दिखा कर डाल सकते हैं वोट

  • पहले चरण के लिए 97 प्रतिशत फोटो वोटर्स स्लिप बांटे गये
  • फोटो वोटर्स स्लिप नहीं मिलने पर 1950 में शिकायत करें

Ranchi: पहले चरण का मतदान 30 नंवबर को होना है. पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे. लगभग 97 प्रतिशत फोटो वोटर्स स्लिप बांटे जा चुके हैं. उक्त जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा ने दी.

उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कई प्रावधान किये गये हैं. इसके अंतर्गत मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए वोटर्स स्लिप के साथ फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र या आयोग की ओर से मान्य किये गये 11 अन्य दस्तावेज में से किसी एक को लेकर मतदान केंद्र आना होगा.

इन दस्तावेज में से किसी एक को दिखा कर मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सकते हैं. श्री झा ने बताया कि फोटो वोटर्स स्लिप दिखा कर मतदाता वोट नहीं दे सकते हैं. पहले चरण का मतदान चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीटों पर होगा.

इसे भी पढ़ें – जिस परीक्षा को पांच साल में पूरा नहीं करा सका जेपीएससी, उसे अब सिर्फ चार महीने में कराने का दावा

ये 11 दस्तावेज हैं मान्य

कृपानंद झा ने बताया कि पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, आरजीआइ अथवा एनपीआइ द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, बैंक अथवा डाकघर का फोटोयुक्त पासबुक, विधायकों अथवा सांसदों द्वारा जारी सरकारी पहचान पत्र, केंद्र व राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र से मतदाता वोट कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता को फोटो वोटर्स स्लिप नहीं मिला है तो वे हेल्पलाइन नबंर 1950 में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- #RBI ने मुद्रा योजना के तहत बढ़ते फंसे कर्ज पर चिंता जतायी

सी-विजिल पर रांची से सबसे ज्यादा 309 शिकायतें मिलीं

सी-विजिल पर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. अबतक सी-विजिल पर 1273 शिकायतें मिल चुकी हैं. इसमें बोकारो में 49, चतरा में 43, देवघर में 22, धनबाद में 134, दुमका में 73, पूर्वी सिंहभूम में 75, गढ़वा में 76, गिरिडीह में 29, गोड्डा में 26, गुमला में 40, हजारीबाग में 39, जामताड़ा में 12, खूंटी में 48, कोडरमा में 105, लातेहार में 20, लोहरदगा में 21, पाकुड़ में 38, पलामू में 40, रामगढ़ में 17, रांची में 309, साहेबगंज में 9, सरायकेला-खरसांवा में 13, सिमडेगा में 12 और पश्चिमी सिंहभूम में 23 शिकायतें मिली हैं.

इनमें से 88 शिकायतें सही पायी गयी हैं. दो मामलों को छोड़ कर बाकी सभी का निष्पादन कर दिया गया है. 21 नवंबर तक सी-विजिल पर आचार संहिता उल्लंघन की 1081 शिकायतें दर्ज करायी गयी थीं. इस तरह पिछले पांच दिनों में सी-विजिल पर दर्ज मामलों की संख्या में 192 का इजाफा हुआ है.

इसे भी पढ़ें – जिस परीक्षा को पांच साल में पूरा नहीं करा सका जेपीएससी, उसे अब सिर्फ चार महीने में कराने का दावा

Related Articles

Back to top button