
- जेपीएससी ने जारी किया नया कैलेंडर
Ranchi: जेपीएससी ने तीसरी बार अपना परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इससे पहले आचार संहिता लगने से ठीक पहले दूसरी बार जारी किया था. कई परीक्षा की तिथि चुनाव के दौरान ही पड़ रही थी. अब सभी परीक्षाओं को जनवरी के बाद ही लिया जायेगा.
इस कैलेंडर में सबसे अधिक गौर करनेवाली बात है कि जेपीएससी जिस सिविल सेवा परीक्षा को पांच साल में नहीं करा सका, अब उतनी लंबी प्रक्रिया को सिर्फ चार महीने में ही पूरा कराने बात कह रहा है.
जेपीएससी ने अब सिविल सेवा परीक्षा 17-19 को महज चार माह में कराने की बात कही है. इससे पहले जारी कैलेंडर में इस परीक्षा को छह महीनों में कराने की बात की थी.
इसे भी पढ़ें – #Maharashtra: क्या मोदी-शाह व राज्यपाल ने लोकतंत्र व संविधान का चीरहरण किया!
चार साल में नहीं ले सका परीक्षा, अब चार महीनों में कराने की बात
जेपीएससी के नये कैलेंडर में सिविल सेवा परीक्षा को चार महीने में पूरा करा लेने की बात है, पर सवाल यह उठना लाजमी है कि जो आयोग छठी सिविल सेवा परीक्षा को चार सालों में पूरा नहीं करा सका वो चार महीनों में कैसे करा पायेगा.
यदि आयोग परीक्षा को दिये गये समय में पूरा करा लेता है तो राज्य के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए इससे अच्छा समाचार शायद ही कुछ होगा. तीन चार साल में एक परीक्षा पूरा होने के कारण अभ्यर्थियों की उम्र निकली जा रही थे.
इसे भी पढ़ें – #RBI ने मुद्रा योजना के तहत बढ़ते फंसे कर्ज पर चिंता जतायी
कैलेंडर में कुल 15 परीक्षाओं का जिक्र
आयोग द्वारा जारी कैलेंडर में कुल 15 परीक्षाओं की तारीख तय कर दी गयी है. जिसमें छठी सिविल सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख 04 फरवरी से 16 फरवरी तक है. कुल 12 दिन इंटरव्यू चलेगा.
अधिकतर परीक्षाएं वैसी हैं जिनका विज्ञापन दो या दो से अधिक साल पहले ही निकाला गया है. हाल के दिनों में जेपीएससी ने एक भी नया नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.
क्या बोले अभ्यर्थी
जेपीएससी सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे अभ्यर्थी अनिल पन्ना का कहना है कि आयोग ने छठी सिविल सेवा परीक्षा को मजाक बना कर रख दिया है. कोर्ट का निर्णय आने के बाद भी मामला सॉल्व नहीं हुआ है. आयोग बिना किसी तैयारी के कैलेंडर जारी करता है. उन्होंने कहा कि कॉपी चेक हुआ है या नहीं यह भी पता नहीं, पर जल्द से जल्द बिना तैयारी के रिजल्ट निकालने में लगा हुआ है.
इसे भी पढ़ें – #Palamu: सादे लिबास में माओवादियों की गतिविधियां, कलस्टर पर आये नये जवानों पर कर सकते हैं हमला!



