
Ranchi : विधानसभा में सरकार द्वारा लायी गयी विश्वास मत पर चर्चा हो रही थीं. विधायक सरयू राय सदन में बोल रहे थे इसी बीच मंत्री बन्ना गुप्ता ने कुछ टोका टाकी की. सरयू राय आपे से बाहर हो गए और बन्ना गुप्ता से कहा- ‘आप चुप रहिए, आप एक भ्रष्ट मंत्री है. अनियमितता करते हैं. आपको मुख्यमंत्री बर्दाश्त करते हैं.’ उन्होंने कहा मंत्रियों के भ्रष्ट आचरण का प्रमाण दे रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. इस पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय ने उन्हें भ्रष्ट मंत्री कहा है. स्पीकर उसे प्रोसीडिंग से निकलवा दें और सरयू के खिलाफ अवमानना का मामला चलाएं. उन्होंने सरयू राय को चुनौती दी कि वे उनके खिलाफ सबूत दें.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand विस का सत्र: सीएम हेमंत बोले-विपक्ष मैदान छोड़कर न भागे, रची जा रही है साजिश




