JharkhandRanchi

अमित शाह से मिल कर सांसदों ने की गुलिकेरा हत्याकांड की एनआइए जांच की मांग

  • अमित शाह बोले- मैंने इससे नृसंस हत्या अपने जीवन में नहीं देखी

Ranchi: भाजपा सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह को गुलिकेरा कांड की एनआइए जांच के लिए मांग पत्र सौंपा. सांसदों ने झाविमो के भाजपा में विलय कार्यक्रम के दौरान अमित शाह को मांग पत्र सौंपा.

सांसदों के अलावा बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अन्नापूर्णा देवी भी मौजूद थीं. इस कांड को लेकर अमित शाह ने कहा कि हमने अपने पूरे जीवन में इससे वीभत्स और नृशंस हत्या नहीं देखी. उन्होंने कहा कि मैंने तस्वीरें देखीं हैं.

घरवालों के सामने तड़पा कर हत्या कर दी गयी, सिर धड़ से अलग कर दिया गया और सरकार ने कोई कार्रवाई तक नहीं की. हम इस मामले को सदन में भी उठायेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री ने इसकी एनआइए जांच का आश्वासन भी दिया है. उन्होंने साथ ही कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को बनाया है, मोदी जी ने इसे संवारा है. हम इसे पतन में जाते हुए नहीं देख सकते.

इसे भी पढ़ें – जब योगेंद्र साव थे वांटेड तब उनसे मिले थे रघुवर, बतौर सीएम और गृहमंत्री क्या ये आपराधिक मामला नहीं?

रघुवर दास बोले "we will come back soon"

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबूलाल मरांडी का पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और भाजपा नयी ऊंचाइयों को हासिल करेगी. अपने संबोधन में उन्होंने अमित शाह का भी धन्यवाद किया कि वे झारखंड आये, जो उनके झारखंड से प्रेम का सूचक है.

उन्होंने प्रदेश के गठन का श्रेय अटल जी की सरकार को दिया. इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की नयी सरकार भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है और दुष्प्रचार में जुटी है, लेकिन हम प्रदेश में एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभायेंगे.

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के पार्टी में आने से हमारे विपक्षी परेशान होंगे, क्योंकि अब भाजपा और मजबूत होगी. साथ ही उन्होंने लोहरदगा में सीएए के समर्थन में निकले जूलुस पर हुए हमले पर कार्रवाई नहीं करने की भी निंदा की. अपने भाषण में रघुवर दास ने दो बार कहा “we will come back soon”.

इसे भी पढ़ें – अमित शाह की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी भाजपा में हुए शामिल

अमित शाह ने की रघुवर की तारीफ

अमित शाह ने रघुवर दास की तारीफ करते हुए कहा कि रघुवर दास ने नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया. झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, भाजपा उसका सम्मान करती है और हम झारखंड की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि सत्ता में रहते हमने जितना काम किया, उससे अधिक काम विपक्ष में रहते हुए करेंगे.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button